फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime

गेस्ट हाउस से महिला के तीन लाख के जेवर चोरी

Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
उन्नाव। बेटे की बरात में आई पुरवा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला के शहर के एक गेस्ट हाउस में लाखों के जेवर चोरी हो गए। बरात में हड़कंप के बीच दूसरे बेटे सागर की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करके लौट गई। घटना के चौथे दिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के वजीरगंज गांव निवासी सागर गुप्ता के भाई आकाश की सात दिसंबर को शहर के सिटी पैलेस से शादी थी। शादी में सागर की मां व अन्य परिजन भी शामिल होने पहुंचे। गेस्ट हाउस में सागर की मां के किसी ने जेवरात पार कर दिए, जिससे समारोह स्थल में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद तहरीर देने की बात कह लौट आई। 11 दिसंबर को सागर की तहरीर पर अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की है। सागर ने लगभग तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी होने की बात कही है। सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed