फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news,unnao

पुलिस चौकी में हुई प्रेमी युगल की शादी

Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime news,unnao
उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा मझवारा गांव निवासी शिवकुमार बेटी सोनी (22) व परिवार के अन्य लोगों के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करता है। पास ही सफीपुर कोतवाली के रज्जाकपुर गांव का विशाल (22) भी वहां रहकर काम करता था। वहीं पर सोनी और विशाल के बीच प्रेम हो गया। दोनों सजातीय हैं।
विज्ञापन

इधर, सोनी के पिता ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी। 29 अप्रैल को उसकी बरात आनी है। इसलिए सोनी व उसके परिवार के सभी लोग गांव आ गए। इसी बीच सोनी ने घरवालों शादी से इनकार कर दिया। परिवार वालों को दबाव बनाने पर वह पांच अप्रैल को चुपचाप दिल्ली चली गई।
विज्ञापन

सोनी के परिजनों ने विशाल बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी में तहरीर दे दी। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली गई और सोनी व विशाल को यहां ले आई। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों परिवार के लोग परियर चौकी पहुंच गए। सोनी ने विशाल से ही शादी करने की बात कही। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं मानी और पिता के साथ घर जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद सोनी के माता-पिता व विशाल के दादा ने लिखित सहमति पत्र देकर दोनों की शादी करा दी। पुलिस ने शादी के बाद सोनी को पति के साथ ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed