फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

उन्नाव में दो स्थानों पर आग लगी, 14 घर जले

Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime news
सफीपुर में आग लगने की घटना में जला सामान। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर/फतेहपुर चौरासी। सफीपुर तहसील क्षेत्र के नीबीगाड़ा गांव और फतेहपुर चौरासी इलाके के दर्शनखेड़ा गांव में आग से
विज्ञापन

14 घर जल गए। इससे सभी घरों में गृहस्थी जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के अनुसार आग से करीब 11 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने बताया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी। दोनों स्थानों पर आग लगने की वजह का पता नहीं चला है।
सफीपुर तहसील नीबीगाड़ा गांव निवासी रामदयाल के घर के बाहर रखे छप्पर में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणोें की दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते लपटों ने पास के आठ और घरों को चपेट में ले लिया। सभी घर धू-धू कर जलने लगे। इसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से घर के बाहर खड़ी रामदयाल की कार व अन्य कीमती सामान जल गया। पड़ोस में रहने वाली रामजानकी का अनाज समेत दो लाख गृहस्थी, बाबू की गृहस्थी के अलावा ट्रैक्टर ट्राली के टायर जल गए। नंदलाल की एक लाख की गृहस्थी जल गई। वहीं भोलाशंकर, राकेश, सुरेश, पंकज, सुघर लाल की गृहस्थी जल गई। कई मवेशी भी झुलस गए। लेखपाल कृष्ण कुमार ने झुलसे मवेशियों इलाज के लिए पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़सर नौशाहरा के मजरा दर्शनखेड़ा निवासी पप्पू परिवार के साथ शनिवार को खेत में काम करने गया था। घर में ताला लगा था। दोपहर को अचानक उसके घर में आग लग गई। इससे करीब 20 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते लपटों ने शंभू, भइयालाल, मनमोहन व मुकेश के घरों को चपेट में ले लिया। शंभू ने बताया कि आग में 10 हजार रुपये, कपड़े, अनाज व बर्तन समेत डेढ़ लाख का सामान जल गया। भइया लाल के मुताबिक आग से 20 हजार रुपये, साइकिल, अनाज, कपड़ा समेत डेढ़ लाख का नुकसान हुआ। वहीं मनमोहन व मुकेश का 20-20 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेखपाल मोहनलाल ने मौके पर पहुंच आग से हुए नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed