फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime news

बस में मिली इंसास रायफल, पुलिस को सौंपी

Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
crime news
सदर कोतवाली के सिपाही को इंसास रायफल सुपुर्द करता बस चालक पवन कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सिद्धार्थनगर जिले में चुनाव कराकर लौटी प्राइवेट बस में पुलिस की इंसास राइफल मिली है। बस चालक रायफल लेकर सदर कोतवाली पहुंचा और थाना प्रभारी के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सिद्धार्थनगर पुलिस को इंसास के नंबर की जानकारी दे दी गई है। नंबर से पता चल पाएगा कि किस सिपाही को यह राइफल आवंटित की गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले की प्राइवेट बसें वहां भेजी गईं थीं। औरास थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी पवन कुमार भी बस लेकर सिद्धार्थनगर गया था। वहां कई जिलों से आए पुलिस कर्मियों को उसकी बस से पोलिंग बूथ पर रवाना किया गया था। मतदान समाप्त होने के बाद चालक खाली बस लेकर सिद्धार्थनगर से उन्नाव के लिए निकला। चालक पवन के अनुसार रास्ते में कुछ सिपाही बस रोककर बैठ गए।
विज्ञापन

बस्ती जिला के रेलवे स्टेशन के पास सिपाही उतरकर चले गए। इसके बाद वह बस लेकर उन्नाव शहर आ गया। इसके बाद उसे पीछे की सीट के पास एक इंसास राइफल रखी दिखाई दी। पुलिस की राइफल होने का अनुमान लगा वह इंसास लेकर सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने राइफल को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि इंसास का नंबर 18387461 है। सिद्धार्थ नगर जिले में सूचना दे दी गई है। राइफल नंबर के आधार पर ही पता चल सकेगा कि यह इंसास किस जिले से और किस सिपाही को आवंटित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed