फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   crime,murder,etawah,etawah news,up news

उन्नाव : महिला का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 26 Aug 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime,murder,etawah,etawah news,up news
कपोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते मृतका राधिका के परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
फोटो-2 परिचय-पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते मृतका के परिजन।
विज्ञापन

महिला का शव फंदे पर लटका मिला
हत्या का आरोप लगाकर ससुराल पक्ष से भिड़ा मायका पक्ष, हंगामा
पुलिस ने कराया शांत, पति को पुलिस ने थाने में बिठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मौरावां। थानाक्षेत्र के बल्दीखेड़ा में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारकर लटकाने का आरोप लगाया। पहले घर पर विवाद की स्थिति बनी, फिर पोस्टमार्टम हाउस में मायके के लोग ससुराल वालों से भिड़ गए और हंगामा किया। सिपाही ने तहरीर देने की बात कह मामला शांत कराया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
बल्दीखेड़ा गांव निवासी सूर्यप्रकाश की पत्नी राधिका (24) का शव गुरुवार सुबह घर के अंदर कमरे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने मायके पक्ष को सूचना न देकर पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी। इधर, पड़ोसियों ने फतेहपुर जिले के तिलियानी निवासी मृतका के पिता धर्मपाल को घटना की जानकारी दी। वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे और वहां शव न देखकर हंगामा करने लगे। इसके बाद सभी पोस्टमार्टम हाउस आए। यहां मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों को देख बेटी को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के सभी पुरुष शराब के लती हैं। वह बेटी को आए दिन शराब के नशे में पीटते थे। दो बार खुद जाकर समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। बताया कि वर्ष 2017 में बेटी की शादी की थी। एक साल बाद से ही दहेज के लिए मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने बेटी को मारकर लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस में विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पति को थाने में बैठाया है। थानाध्यक्ष अमरनाथ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
चार साल का बेटा बोला, पिता ने मां को मारा
राधिका के चार साल के बेटे आर्यन ने बताया कि पिता ने रात में मां को मारा था। मां रो रही थी। कुछ देर बाद मां शांत हो गई। बेटे के बताने के दौरान मौजूद ससुराल पक्ष के लोग भी चुप्पी साधे थे। वह पिता व बाबा के साथ जाने को भी तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed