फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cracks appeared in the pillars of Sai River Bridge, traffic stopped

Unnao News: सई नदी पुल के पिलर में आईं दरारें, यातायात राका

Mon, 12 Aug 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in the pillars of Sai River Bridge, traffic stopped
उन्नाव/असोहा। सई नदी पुल के पिलर में दरार आने के बाद वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। वाहनों को 15 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। सवारी वाहनों (रोडवेज भी शामिल) का किराया बढ़ गया है।
विज्ञापन

मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर जबरेला गांव से सई नदी निकली है, जिस पर पुल बना है। इसी पुल से जनपद के लोग लखनऊ आते-जाते हैं। सई नदी पर बने इसी पुल के पिलर में दरारें आ गई हैं। पिछले दिनों लखनऊ पीडब्ल्यूडी से आए अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया था। दरारें देखने के बाद पुल से भारी वाहनों का आवागमन रोकने की संस्तुति की थी। इसके बाद अब हाईट गेज लगाकर पुल से वाहनों का आना-जाना रोका गया है। ऐसे में वाहनों को लखनऊ और उन्नाव आने के लिए 15 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन





15 हजार यात्री करते आवागमन, किराये में बढ़ोतरी से परेशान
मौरावां से लखनऊ के लिए सरकारी और निजी बसों का संचालन होता है। इसमें रोडवेज की सात बसें शामिल हैं। क्षेत्र के विद्यार्थी और नौकरी करने वाले करीब 15 हजार लोग रोजाना आवागमन करते हैं। पुल बंद होने से अब लखनऊ आने-जाने वाले वाहनों को कालूखेड़ा से असोहा होते हुए धावापुर में बनी-मोहनलालगंज मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा, कालूखेड़ा से असरेंदा होते हुए निगोहा से आवागमन करना पड़ रहा है। इसी कारण यात्री बसों ने भी किराये में बढ़ोतरी कर दी है। मौरावां से लखनऊ 20 रुपये और कालूखेड़ा से लखनऊ के किराये में 23 रुपये की वृद्धि हुई है। यात्रियों का कहना है कि मौरावां दूर है। मौरावां रोडवेज स्टेशन प्रभारी आलम खान ने बताया कि बसें चक्कर काट कर जा रही हैं। इसलिए किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों की सुनिए
असवरीखेड़ा के राजू ने बताया कि पुल की मरम्मत के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। इसको देखकर लगता है कि बढ़ा किराया ज्यादा दिन तक जेब ढीली करेगा।


----

कालूखेड़ा के नीरज का कहना है कि पुल बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। लखनऊ रोजाना आना-जाता होता है। ऐसे में बढ़ा किराया परेशानी ही बढ़ाएगा। मांग की कि जल्द नए पुल की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed