फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Court order on two to report fraud.

Unnao News: न्यायालय के आदेश पर दो पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट.

Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Court order on two to report fraud.

विज्ञापन
उन्नाव। जमीन को किराये पर देने का अनुबंध होने के बाद भी जमीन की बिक्री और रजिस्ट्री करने वाले दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन दरोगाबाग निवासी अनिल कुमार सिंह ने इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में अनुसूचित जाति के अंतर्गत कृषक सेवा केंद्र (पेट्रोल पंप) लगाने के लिए आवंटन किया था।
विज्ञापन

कार्पोरेशन के नियमों के तहत उसके पास पंप के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी। इस पर उसने अचलगंज थाना क्षेत्र के ओरहर गांव निवासी संदीप सिंह यादव से दही थाना पुरवा रोड़ के तीन किलोमीटर अंदर स्थित जमीन को लेकर किरायानामा सब रजिस्ट्रार के यहां दर्ज कराया था। पंप लगाने के लिए उसने भूमि पर बाउंड्रीवाल व भूमि का समतलीकरण कराया था। आरोप है कि इसके बाद संदीप ने बाउंड्रीवाल गिराकर ईंटें चोरी कर ली और जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी दौरान संदीप ने धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा ओरहर गांव निवासी नसीम के पक्ष में कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि 11 नवंबर 2022 को उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय ने दही पुलिस को आरोपी संदीप व नसीम को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed