{"_id":"605ce0498ebc3ef10744df07","slug":"councilors-surround-eo-commotion-at-vending-zone-unnao-news-knp6199219106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडिंग जोन पर सभासदों ने ईओ को घेरा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडिंग जोन पर सभासदों ने ईओ को घेरा, हंगामा
विज्ञापन
उन्नाव। एक साल बाद बुलाई गई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास और जनहित के मुद्दे दरकिनार हो गए।
सभासदों ने वेंडिंग जोन को अवैध बताकर करोड़ों के घालमेल का आरोप लगाकर ईओ को घेर लिया। ईओ ने सात दिन में उचित निर्णय लेने की बात कही तो सभासद भड़क गए। ईओ बैठक से उठकर जाने लगे तो कुछ सभासदों ने हाथ पकड़ कर बैठा लिया।
एक साल बाद गुरुवार शाम को उन्नाव नगर पालिका बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासदों ने शहर में बनाए जा रहे वेंडिंग जोन को अवैध बताया। कहा कि वेंडिंग जोन में स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकता।
नालों पर अतिक्रमण भी अवैध है। आरोप लगाया कि पचास हजार की गुमटी दुकानों को तीन-तीन लाख में बेचा जा रहा। इस पर ईओ आरपी श्रीवास्तव कोई जवाब नहीं दिया। काफी दबाव के बाद उन्होंने सात दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
इस पर सभासदों ने आरोप लगाया कि पिछली बैठक में भी यही आश्वासन दिया था लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ। इस बीच ईओ बैठक से उठकर जाने लगे, लेकिन सभासदों ने उन्हें जबरन बैठा लिया।
सभासदों ने पेयजल, क्षतिग्रस्त मार्गों, मार्ग प्रकाश आदि समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए बजट खर्च का ब्योरा मांगा। आक्रोशित सभासदों ने जन सुविधाओं के लिए बजट की कमी बताए जाने को लेकर लॉकडाउन से अब तक के खर्च का ब्योरा बोर्ड के सामने रखने की बात कही।
इस पर भी अधिशासी अधिकारी ने एक सप्ताह का समय मांगा। सभासदों ने उनकी बात को तवज्जो दिए बिना अलग कागज पर हस्ताक्षर कर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार, उनके प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, सभासद अशोक कुमार सिंह मुन्ना, संजय एडी, रामनरेश, ब्रजेश पांडेय, मेराजुद्दीन, लालू, शानू व रंजीत सहित 36 सभासद मौजूद रहे।