फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   corona

सैनिटाइजेशन न होने पर ईओ से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
corona
उन्नाव। कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन व सफाई न मिलने पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं तीन दिन में व्यवस्थाएं सुचारू न कराने पर ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी ने हॉटस्पॉट एरिया आदर्श नगर व आवास विकास कालोनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि क्षेत्र में कोई साफ सफाई नहीं हुई थी और ना ही सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि एवं आशा कार्यकर्ता ने डीएम को बताया कि अधिकांश कंटेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। जिस पर डीएम ने आपत्ति जताई। आवास विकास कालोनी में निरीक्षण के दौरान वहां पर भी साफ सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि अभी सर्विलांस एक्टिविटी तक नहीं हुई है। इस पर डीएम ने अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही नगर में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था अगले तीन दिन तक कराने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed