{"_id":"609975098ebc3ee9243ed4af","slug":"corona-unnao-news-knp62773140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: बाजारों में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: बाजारों में लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू दसवें दिन सोमवार को बैंक, सरकारी व निजी कार्यालय खुलने से सुबह से ही सड़कों पर भीड़ नजर आई। कर्फ्यू सोमवार तक बढ़ने से लोगों ने फल, सब्जी और ईद के लिए सिवईं आदि की खरीदारी की। पुलिस की गश्त और दोपहर को तेज धूप होने से सन्नाटा छा गया। शाम को कुछ चहल पहल बढ़ी तो पुलिस ने सख्ती दिखाई।
कोरोना कर्फ्यू के दसवें दिन सोमवार को शहर में सुबह से ही काफी चहल पहल नजर आई। सुबह दस बजे सदर बाजार और बड़ा चौराहा के आसपास का नजारा आम दिनों जैसा दिखा।
धवन रोड और कसाई चौराहा सहित अन्य स्थानों पर फल, सब्जी, दूध के अलावा सिवईं, सूतफेनी की भी दुकानें लगीं। ब्लाक व तहसील कार्यालय खुलने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी चहल पहल रही। हालांकि दोपहर को तेज धूप होने से सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
शाम होते ही शहर में फिर सड़क पर भीड़ और वाहनों का आवागमन बढ़ा तो कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने बेवजह घर से निकलने वाले लोगों के 63 वाहनों का चालान किया।
--
गलियों में खुल रही दुकानों में हो रही भीड़
सोमवार को धवन रोड, एबी नगर, मोतीनगर सहित कई स्थानों पर गली मोहल्लों में दुकानों पर भीड़ रही। धवन रोड में बच्चों के कपड़े, जूते-चप्पल व ईद पर पहनने के लिए कपड़ों व खाद्य सामग्री की दुकानें भी खुली रहीं। इनपर खरीदारों की भीड़ भी रही। लोग मास्क तो लगाए रहे लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को तवज्जो नहीं दी।