{"_id":"60981d218ebc3ec1993dcdbf","slug":"corona-unnao-news-knp627563251","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों ने किया किनारा, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों ने किया किनारा, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत होने के 10 दिन बाद तक परिजनों ने सुध नहीं ली। तब सीएमओ ने पुलिस की मदद से दोनों शवों का कानपुर के सरसैया घाट में अंतिम संस्कार करा दिया। दोनों युवकों को संक्रमण के चलते परिजन सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर चले गए थे। इसके बाद से कोई देखने तक नहीं आया।
लगभग 12 दिन पहले सरस्वती मेडिकल कॉलेज में दो युवकों को संक्रमित होने पर भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान दो दिन के अंतराल में दोनों को युवकों की मौत हो गई। जो लोग इन युवकों को भर्ती करा गए थे, वह दोबारा उनकी सुध लेने नहीं पहुंचे।
जिससे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। परिजनों के आने की उम्मीद में लगभग 10 दिन तक दोनों शवों को डीप फ्रीजर में रखा गया। परिजनों के न आने पर सीएमओ ने सदर कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर दोनाें का अंतिम संस्कार कराए जाने की मांग की। कोतवाली पुलिस की मदद से सरकारी एंबुलेंस से शवों को कानपुर के सरसैया घाट ले जाया गया और वहीं अंतिम संस्कार की कार्रवाई पूरी की गई।