{"_id":"5eac6cc78ebc3e904914a54e","slug":"corona-sample-report-of-the-deceased-is-unclear-unnao-news-knp558013049","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतका की कोरोना सैंपल रिपोर्ट स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतका की कोरोना सैंपल रिपोर्ट स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की पेट दर्द व सांस लेने में तकलीफ से मौत पर कोरोना की आशंका में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट ने अधिकारियों को उलझा दिया है। रिपोर्ट में इक्यूवोकल (गोलमोल) लिखा होने से उसे कोरोना था या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वास्थ्य विभाग, शव का कोरोना मरीज की तरह ही अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रहा है। आइसोलेट किए गए मृतका के चार परिजनों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी किसान की पत्नी को बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर दो दिन पहले बुधवार को परिजन सफीपुर के एक नर्सिंगहोम ले गए थे। डॉक्टरों ने अस्थमा की मरीज होने पर कोरोना संक्रमण की आशंका पर सीएचसी प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल भेजा था। लेकिन कोविड अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई थी। इसपर कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. रवि यादव ने मृतका में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखतेे हुए सैंपल जांच के लिए भेजा था। जबकि रिपोर्ट आने तक शव को पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रिजर में रखवाया गया था। एहतियात के तौर पर मृतका के पति समेत परिवार के चार लोगों को आइसोलेट किया था। शुक्रवार को आई मृतका के सैंपल की रिपोर्ट स्पष्ट न होने पर स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना मरीज की तरह ही उसका अंतिम संस्कार कराने की तैयारी में है। चार अन्य परिजनों की भी रिपोर्ट का स्वास्थ्य विभाग इंतजार कर रहा है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक महिला की जांच रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आई है। मौत का काफी समय हो जाने से अब दूसरा सैंपल लेना संभव नहीं है। इसलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। कोरोना मरीज की तरह ही शव अंतिम संस्कार कराया जाएगा।