फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Corona panic in neighboring districts, police trying to save 'home'

पड़ोसी जिलों में कोरोना की दहशत, ‘घर’ बचाने में जुटी पुलिस

Sat, 25 Apr 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona panic in neighboring districts, police trying to save 'home'
मौरावां सीमा पर लगे बैरियर पर तैनात पुलिस। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। पड़ोसी जिले लखनऊ, कानपुर और रायबरेली में पॉजिटिव केसों की लगातार बढ़ोतरी होने से उन्नाव पुलिस अपना ‘घर’ बचाने की जद्दोजहद में लगी है। अभी तक उन्नाव में एक केस पॉजिटिव मिला है। पड़ोसी जिलों में फैला संक्रमण उन्नाव में दस्तक न दे दें इसके लिए पुलिस ने जिले की सीमाओं पर लगाए गए 64 बैरियरों पर चौकसी बढ़ा दी है। न ही किसी को सीमा पार कर जाने दिया जा रहा है और न ही किसी को उन्नाव सीमा से प्रवेश दिया जा रहा है। बेवजह घूमने वालों को पुलिस सबक भी सिखा रही है।
विज्ञापन

रायबरेली के बछरांवा में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मौरावां सीमा पर लगे कुटीखेड़ा समेत अन्य सीमा से जुड़े मार्गों पर लगी बैरिकेडिंग व बैरियर पर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी तरह लखनऊ-कानपुर जाने और वहां से उन्नाव में प्रवेश होने वाले सीमा के 41 अन्य बैरियर पर एसपी विक्रांतवीर ने पुलिस बल बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा मजबूत की है। एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय व एएसपी दक्षिणी को धवल जायसवाल को सीमाओं पर हो रही चेकिंग की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सर्किल के सीओ अपने सीमा क्षेत्रों में बैरियर चेकिंग की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि जिले की सीमा में कुल 64 बैरियर बनाए गए हैं। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग में रहकर बैरियर पर वाहनों की चेकिंग की जाए। आवश्यक सामग्री लेकर आने वाले वाहनों को भी चेक करने के बाद ही जाने दिया जाए। कड़े निर्देश दिए गए हैं कि आवश्यक कार्य से जाने के दौरान बाइक पर एक व कार में दो लोगों को ही बैठने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मल्लावां कोतवाली पुलिस की लापरवाही से हरदोई जिले के लोगों की आवाजाही बढ़ती देख नगर के मोहल्ला गढ़ी के लोगों ने हरदोई सीमा से आने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए कई स्थानों पर बैरीकेडिंग लगा दी। जिससे हरदोई की सीमा पार से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार गंजमुरादाबाद नगर के पास से ही हरदोई-उन्नाव जिले की सीमा प्रारंभ होती है। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर नगर के पास ही मल्लावां कोतवाली और उससे 50 मीटर की दूरी पर गंजमुरादाबाद चौकी पुलिस तैनात है। लेकिन मल्लावां कोतवाली पुलिस की ओर से भारी लापरवाही बरती जा रही है। बिना रोकटोक उन्नाव की सीमा में हरदोई के लोग प्रवेश कर रहे हैं। मल्लावां पुलिस से आवाजाही रोकने की मांग की गई थी। मांग को अनसुना करने पर बैरिकेडिंग लगा आवागमन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed