फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Corona infected mother-son condition deteriorates, Lucknow refer

कोरोना संक्रमित मां बेटे की बिगड़ी हालत, लखनऊ रेफर

Mon, 22 Jun 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona infected mother-son condition deteriorates, Lucknow refer
उन्नाव। बिछिया कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती संक्रमित मां-बेटे की हालत शनिवार देर रात अचानक बिगड़ गई। डीएम के निर्देश पर दोनों को रात में ही एंबुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु कोविड एलटू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दस दिनों से दोनों का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सराफा व्यवसायी के 9 जून को संक्रमित मिलने के बाद 11 जून को उसकी पत्नी व एक साल के बच्चे सहित परिवार के 6 सदस्यों को कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले सराफा व्यवसायी की हालत बिगड़ने पर उसे लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया था। छह दिन वहां इलाज चलने के बाद उसकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया था। तब से वह होम क्वारंटीन हैं। जबकि पत्नी बच्चे सहित परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज बिछिया के अस्पताल में चल रहा था। शनिवार देर रात पत्नी व एक साल के बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. एके रावत रात में ही अस्पताल पहुंचे। डीएम रवींद्र कुमार को जानकारी दी। डीएम के निर्देश पर सभी को लखनऊ के लोकबंधु कोविड एलटू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि बच्चे की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed