फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Control room should be opened in flood affected tehsils

बाढ़ प्रभावित तहसीलों में खोला जाए कंट्रोलरूम

Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Control room should be opened in flood affected tehsils
उन्नाव। विकासभवन सभागार में संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम रवींद्र कुमार ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन-जिन क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप अधिक रहता है उन तहसीलों में बाढ़ व कोविड-19 का कंट्रोल रूम संयुक्त रूप से स्थापित किया जाए। जो तीन शिफ्टों में संचालित होता रहे। यह कंट्रोल रूम बाढ़ तथा कोविड का कार्य संयुक्त रूप से करेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ राहत पुस्तिका तैयार करने एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित होने वाले परिवारों की सूची अभी से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए प्रभावित परिवारों को उचित स्थान पर ठहराने की व्यवस्था का चिह्नांकन कर सूची तैचार करके कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। डीएम ने कहा कि बाढ़ से किसी भी स्थिति में जन हानि नहीं होनी चाहिए। बाढ़ प्रभावित परिवारों के जिन घरों पर पानी छूने वाला है उन्हें तत्काल घर से हटा दिया जाए। जिन स्थानों पर पानी बढ़ रहा है एनाउंसमेंट कराकर लोगों को जगह खाली कराने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि नगर निकाय के अंतर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं उनकी समीक्षा बैठक कर ली जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगरीय आवास की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए परियोजना अधिकारी डूडा से नाराजगी व्यक्त की। कहा कि विभिन्न नगर निकायों एवं नगर पंचायतों में जो सर्वेयर ठीक कार्य कर रहे थे उनका स्थान परिवर्तन न किया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को हिदायत देते हुए कहा कि अधिशासी अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर उनकी मंशा के अनुरूप सर्वेयरों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed