फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Contract lineman riding a bike dies due to collision with tractor

Unnao News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत

Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman riding a bike dies due to collision with tractor
पुरवा। बैगांव-मंगतखेड़ा मार्ग पर मंगतखेड़ा बाजार के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। उसके दो साथियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पौंगहा निवासी अंकित (24) पुत्र कमलेश बिजली विभाग पुरवा में संविदा लाइनमैन था। बुधवार को वह अपने साथी संविदा लाइनमैन जगरूप (26) और हर्ष (25) के साथ बैगांव में बिजली की फाल्ट सही करने गया था। शाम करीब पांच बजे काम से घर लौटते समय बैगांव-मंगतखेड़ा मार्ग पर मंगतखेड़ा कस्बे के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे जेई अशोक पाल अपनी कार से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां अंकित की मौत हो गई। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। अंकित की मौत से पत्नी ललिता, मां संतोषा, भाई अभिषेक और सौरभ बेहाल हैं। मृतक की डेढ़ साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed