{"_id":"689a3af7236af4ef59077494","slug":"contract-lineman-accused-prv-constables-of-indecency-unnao-news-c-221-1-uno1001-135366-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: संविदा लाइनमैन ने पीआरवी सिपाहियों पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: संविदा लाइनमैन ने पीआरवी सिपाहियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी के साथ रास्ते में पीआरवी पुलिस ने गालीगलौज की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के दिपवल गांव निवासी विकास सिंह हाजीपुर गोशा स्थित बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन पद पर तैनात है। रविवार को 132 केवी लाइन में तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह काम करने गए थे। आपूर्ति बहाल होने के बाद वह देर रात ड्यूटी करके घर जा रहे थे। दिपवल रोड पर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इससे वहीं रुकना पड़ा। पीआरवी पुलिस आ गई उसे पूरी बात बताई। तब भी सिपाहियों ने गालीगलौज की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद फोन वापस किया। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
--
पानी में डूब रहे युवक को ग्रामीणों ने बचाया
परियर (उन्नाव)। उत्तरी पूरा निवासी राजाबाबू (32) सदर तहसील क्षेत्र के मरौंदा सूचित में रहने वाली बहन के घर राखी बंधवाने आया था। सोमवार दोपहर बाद वह कटरी पनपथा गांव की तरफ मवेशियों के साथ चला गया। मवेशियों के पानी में जाने से वह उन्हें निकाले के लिए गया। बाढ़ का पानी अधिक होने से वह उसी में डूबने लगा। ग्रामीणों ने यह देख उसे बाहर निकाला। तब उसकी जान बच पाई।(संवाद)