{"_id":"64d130f34d97e10d710d5a74","slug":"container-rammed-from-behind-in-a-badly-standing-trailer-on-the-expressway-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1560-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ा कंटेनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से भिड़ा कंटेनर
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर गौरिया कला गांव के पास खराब खड़े ट्रेलर में तेज रफ्तार कंटेनर पीछे से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीआरवी और यूपीडा टीम को दोनों वाहनों को अलग करने के लिए कटर का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा।
राजस्थान प्रांत के जिला भीलवाड़ा निवासी रामदेव छोटू ट्रेलर में टाइल्स लादकर माडवी से जौनपुर जा रहा था। रविवार रात करीब दो बजे ट्रेलर में कुछ खराबी आने से वह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव गौरिया कला के पास खड़ा कर ठीक करने लगा। तभी पीछे से कोरियर का सामान लादकर दादरी शहर से गोहाटी जा रहा तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक बिहार प्रांत के जिला छपरा के थाना खेड़ा के गांव गौखेड़ा निवासी मुगल सिंह (52) और बिहार के गोपालगंज निवासी क्लीनर ओम प्रकाश (46) घायल हो गए। यूपीडा और पीआरवी मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेहटामुजावर थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
--
कटर से काटी गई क्षतिग्रस्त चेचिस, तब खुला रास्ता
एक्सप्रेसवे पर पहले से खराब खड़े ट्रेलर में पीछे से कंटेनर टकराने से दोनों वाहन आपस में चिपक गए। इससे दोनों की चेंचिस क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों को अलग करने के लिए सुबह मकैनिक बुलाकर गैस कटर से बॉडी काटनी पड़ी। इस दौरान यूपीडा और पीआरवी पुलिस को भी करीब 10 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।