फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   container driver died in accident

उन्नाव: एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत

Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
container driver died in accident
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कासगंज से लखनऊ जा रहा कंटेनर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक में भिड़ गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी रवि कुमार (30) कंटेनर में पैकेट बंद दूध लेकर कासगंज से लखनऊ जा रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरधरपुर के पास खराब ट्रक में पीछे से कंटेनर भिड़ गया। हादसे में चालक रवि स्टियरिंग में फंस गया।
विज्ञापन

सूचना पर यूपीडा और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से रवि को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई पवन की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग टीमों की लापरवाही
एक्सप्रेसवे पर खराब व क्षतिग्रस्त वाहनों को तत्काल हटाने की जिम्मेदारी यूपीडा की है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि खराब खड़े ट्रक को हटाया नहीं गया था। एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी एके चंदेल ने बताया कि पेट्रोलिंग टीमों को सख्त निर्देश हैं, इसके बाद भी खराब ट्रक को क्यों नहीं हटवाया गया, इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed