{"_id":"63261c2cfcb4df21385d4812","slug":"consultant-s-bag-stolen-from-security-clinic-unnao-news-knp718673372","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा क्लीनिक से परामर्शदाता का बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा क्लीनिक से परामर्शदाता का बैग चोरी
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल स्थित सुरक्षा क्लीनिक में तैनात परामर्शदाता का बैग चोरी हो गया। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में एक युवती बैग ले जाते नजर आई। पीड़िता के अनुसार बैग में पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट था।
सुरक्षा क्लीनिक में आवास विकास निवासी विनीता मिश्रा परामर्शदाता हैं। विनीता ने बताया कि शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर गईं थीं। बैग क्लीनिक की अलमारी में रख दिया। करीब साढ़े 9:30 बजे पल्स पोलियो की जागरुकता रैली में शामिल होने चली गईं। 15 मिनट बाद लौटीं तो बैग गायब था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें सफेद सलवार-कुर्ता पहने युवती दो बैग टांगे नजर आई। इसमें एक बैग परामर्शदाता ने अपना बताया है। पीड़िता ने चौकी में तहरीर दी है। अस्पताल चौकी इंचार्ज संतोष कुमार राय ने बताया कि फुटेज में दिखी युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक्सरे रिपोर्ट लेने आए युवक की बाइक चोरी
जिला अस्पताल में एक्सरे की रिपोर्ट लेने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। आसीवन थानाक्षेत्र के रसूलाबाद निवासी संग्राम सिंह शनिवार को जिला अस्पताल गए थे। डॉयग्नोस्टिक ब्लॉक के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। लौटे तो बाइक नहीं मिली। (संवाद)