फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Construction of Sai River bridge begins, vehicles will start running from February

Unnao News: सई नदी पुल का निर्माण शुरू, फरवरी से दौड़ने लगेंगे वाहन

Mon, 13 Oct 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Construction of Sai River bridge begins, vehicles will start running from February
फोटो-24- मोहान में सई नदी पुल निर्माण में मिट्टी बराबर करती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन

- 22 अप्रैल से बंद था पुल बनाने का काम, अब शुरू पहुंच मार्ग बनाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। सात महीने से बंद सई नदी पुल का निर्माण का काम फिर शुरू हो गया है। पुल के दोनों तरफ पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) बनाने के लिए मिट्टी भरान कराया जा रहा है। सेतुनिगम का दावा है कि फरवरी 2026 तक पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मोहान सई नदी पुल निर्माण के लिए शासन ने 17.33 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया था। दिसंबर 2023 में ठेकेदार ने पुल का निर्माण शुरू किया था। बीते 22 अप्रैल को सेतु निगम की उप परियोजना प्रबंधक पूजा श्रीवास्तव ने पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया था। उन्होंने स्लोप पर डाले गए पत्थर के नीचे की गिट्टी खुदवा कर देखी तो कम गिट्टी मिलने पर ठेकेदार पर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही मानक के अनुरूप तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने की हिदायत दी थी। इसी बीच पुल निर्माण में वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र का पेंच फंस गया था। इससे अप्रैल में काम रुक गया। जून माह में वन विभाग से एनओसी तो मिल गई लेकिन, बरसात शुरू होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका। सात माह बाद फिर काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

सेतु निगम के एई एमएस ओझा ने बताया कि बारिश की वजह से पुल का कार्य बंद हुआ था। अब मिट्टी पड़ना शुरू हो गई है। फरवरी माह से पहले पुल का पूरा कार्य हो जाएगा। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई जिलों को जोड़ता है पुल, रोज सात हजार वाहन निकलते हैं
सई नदी पर बना पुल कई जनपदों को जोड़ता है। इसी मार्ग से होकर वाहन लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बांगरमऊ, बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली भी निकलते हैं। साथ ही बांगरमऊ होते हुए हरदोई शाहजहांपुर सहित कई अन्य रूट के वाहन भी आते-जाते हैं। रोजाना करीब सात हजार वाहन आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed