{"_id":"658dbc5d5185884ca90f26ba","slug":"condition-of-youth-who-set-himself-on-fire-in-sp-office-critical-unnao-news-c-221-1-sknp1054-7859-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाले युवक की हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। एसपी कार्यालय में परिसर में खुद को आग लगाने वाले युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुरवा कोतवाली के भूलेमऊ गांव में जमीन के विवाद में दो महीने पहले हुई मारपीट की घटना में सीओ पर विवेचना में तीन आरोपियों के नाम निकालने और तीन लाख रुपये घूस का आरोप लगाते हुए युवक ने, बुधवार को खुद को आग लगा ली थी। हालांकि एसपी ने घूस लेने के आरोपों और विवेचना में गडड़बड़ी को नकारा है। युवक को केजीएमयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। एएसपी के निर्देश पर सीओ भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का हालचाल लिया और परिजनों से मुलाकात की। भूलेमऊ गांव निवासी रामस्वरूप पासवान का पड़ोसी मुमताज से दो बिसुआ जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को लेकर 18 अक्तूबर को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना में पुलिस ने विवेचना के दौरान मुमताज उसकी पत्नी और बेटे अनीश अहमद पर आरोप साबित न होने पर नाम निकाल दिया था। इससे नाराज रामस्वरूप के बेटे श्रीचंद सीओ पर तीन लाख रुपये लेकर विवेचना में नाम निकलाने जाने का आरोप लगाया था। पीडि़त ने एसपी से लेकर लखनऊ तक के अधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत की थी। सुनवाई न होने पर बुधवार को एसपी कार्यालय में केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। इससे वह 80 फीसदी जल गया था। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ केजीएमयू रेफर किया गया था। हालत नाजुक देख उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गुरुवार को सीओ सिटी आशुतोष कुमार और सीओ दीपक सिंह केजीएमयू पहुंचे और पीडि़त का हाल जानने के साथ परिजनों से मुलाकात की। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से भी बात की और बेहतर इलाज की बात कही। घटना के बाद से झुलसे श्रीचंद्र की पत्नी संध्या, सात साल का बेटा श्रेयांस, पिता रामस्वरूप, मां राजेश्वरी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। घटना के बाद से गांव में भी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि डॉक्टरों से बेहतर इलाज के लिए कहा गया है। सीओ को अस्पताल भेजा गया था। हालत गंभीर है डॉक्टर बचाने के प्रयास में लगे हैं।
--
गांव में बढ़ाई गई गश्त, पांच बार गांव गई पुलिस
घटना के बाद से गांव में कोई और बवाल न हो इसके लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। सुबह से रात तक करीब पांच बार पुलिस गांव में जा रही है। अलग-अलग लोगों से महौल का रुख लेती है। ताकि किसी प्रकार की अराजकता न होने पाए। पुलिस की गश्त देखकर ग्रामीणों में भी दहशत है। रात में पुलिस को रोका भी गया है। एक दूसरे की कोई चर्चा भी नहीं कर रहा है।
--
सीसीटीवी की हो रही जांच, सुरक्षा व्यवस्था की गई मुस्तैद
एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि आत्मदाह के प्रयास की घटना के बाद एसपी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद की गई है। कोई भी फरियादी या बाहरी व्यक्ति बिना जांच के अंदर नहीं जा सकेगा। गेट पर बैठे पुलिस कर्मी मेटल डिटेक्टर के साथ उसके साथ रहे सामान को चेक करेंगे। ताकि किसी प्रकार की घटना आगे न घटित हो। यही नहीं एसपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी भी चेक कराए जा रहे हंै। साथ ही और कहां सीीसटीवी बढ़ाए जा सकते हैं इस पर भी जांच चल रही है।