फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Complaint of conversion of missing girl report filed in unnao

उन्नाव : लापता युवती के धर्मांतरण की शिकायत, रिपोर्ट दर्ज 

Thu, 01 Jul 2021 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Jul 2021 01:30 AM IST
सार

  • कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती
  • 12 जून को बारासगवर ननिहाल से हुई थी लापता  

विज्ञापन
Complaint of conversion of missing girl report filed in unnao
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बारासगवर थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल से लापता हुई कानपुर के चकेरी निवासी युवती का जबरन धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत पर पुलिस हलाकान रही। बुधवार को बारासगवर थाना पहुंचे युवती के परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन


एक फैक्ट्री कर्मी की 18 वर्षीय युवती सात जून को अपने ननिहाल बारासगवर आई थी। युवती की मां के अनुसार 12 जून को बेटी घर जाने की बात कहकर ननिहाल से कानपुर के लिए निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


पांच दिन पहले बेटी ने फोन कर रोते हुए जान बचाने की बात कही। बताया कि चकेरी थाना क्षेत्र के ही एक वर्ग विशेष के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और ननिहाल से अपने साथ लेकर चला गया। आरोपी जबरन उसका धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मांतरण न करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा है। बेटी इस बात की जानकारी नहीं दे सकी कि वह मौजूदा समय में कहां है। युवती की मां ने बताया कि वह सोमवार को मदद मांगने चकेरी थाने पहुंची थी।

पुलिस ने बारासगवर थाना क्षेत्र का मामला बताकर वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहकर चलता कर दिया। बुधवार को युवती की मां बारासगवर थाना पहुंची और एसओ राकेश कुमार सिंह को तहरीर देकर मदद मांगी। एसओ ने सीओ बीघापुर कृपाशंकर कनौजिया को मामले की जानकारी दी।

सीओ ने बताया कि मामला कानपुर का है। 18 दिन बाद परिजन सूचना देने आए हैं। दरोगा एमपी सिंह को जांच दी गई। उनकी जांच में युवती के ननिहाल में आने और 12 जून को उसके यहां से जाने की पुष्टि हुई है।


तहरीर के आधार पर युवती को भगा ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती के मिलने व उसके बयान के आधार पर धर्मांतरण की धारा विवेचना में बढ़ाई जाएगी। युवती के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed