फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Commissioning of the bridge by August 15 ultimatum

पुल चालू करने को 15 तक अल्टीमेटम

Fri, 07 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 07 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Commissioning of the bridge by August 15 ultimatum

उन्नाव। करीब एक पखवारे से बंद चल रही आरओबी की एक लेन पर चल रहे काम को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पूरा कर इसमें यातायात सुचारु करने का फरमान एनएचएआई ने जारी कर दिया है। इसे लेकर निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर चल रहे काम में तेजी ला दी है।

विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आरओबी पर कानपुर से लखनऊ जाने वाले रूट पर बनी स्लैब 21 जुलाई को अचानक दरक गई थी। इससे पूर्व में भी इस प्रकार की हो चुकी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई अधिकारियों ने आरओबी के ज्वाइंट को दोबारा खुलवाकर दुरुस्त कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


तभी से इस पर मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारियों का कहना था कि इस लेन पर कार्य पूरा करने में करीब एक माह का समय लगेगा, लेकिन इस व्यस्ततम रूट पर स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ी संख्या में वीआईपी व बड़े अधिकारियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों को 15 अगस्त से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए निर्माण कंपनी की ओर से कार्य में तेजी ला दी गई है। निर्माण कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के सुपरवाइजर आरके गुप्ता ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने इस लेन पर हो रहे कार्य को 15 अगस्त तक हर हाल में पूरा करने के आदेश दिए थे। इसलिए लेबर व संसाधन बढ़ाकर तेजी से कार्य करवाया जा रहा है। बताया कि 15 अगस्त तक हर हाल में इस रूट पर ट्रैफिक शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed