{"_id":"6198fe0bcf73950167363e7d","slug":"cold-unnao-news-knp665037164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड
विज्ञापन
शनिवार दोपहर छाए घने बादल व होती बूंदाबांदी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन भी मौसम बदला रहा। आसमान में बादल छाये रहे। कहीं बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई। फसलों को नुकसान की आशंका से किसान परेशान हैं।
शुक्रवार रात से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। शनिवार सुबह भी आसमान साफ नहीं हुआ। सुबह 8.30 बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। नवाबगंज, हसनगंज, औरास, मियागंज में हल्की बारिश हुई। हिलौली क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन बादल छाये रहने से झमाझम बारिश की आशंका से किसान परेशान दिखे। किसानों का कहना है कि अभी आलू व सरसों की बुआई को कम समय हुआ है। ऐसे में कहीं तेज बारिश होती है तो फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बीज सड़ने पर फिर से बुआई करनी पड़ सकती है। इससे आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ेगा। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि रविवार से मौसम साफ होगा। अभी तेज बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।
शनिवार सुबह से ही मौसम बिगड़ने के बाद हुई बारिश से मांगलिक कार्यक्रमों में व्यवधान आया। ग्रामीण इलाकों में खुले में लगाए गए टेंट भीग गए। इससे लोग परेशान नजर आए। लोगों को इस बात की चिंता सताती रही कि कहीं ऐन समय पर तेज बारिश न हो जाए, जिससे नुकसान उठाना पड़ जाए।