फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cold sweat shed by the police personnel

ठंड में पुलिस जवानों ने बहाया पसीना

Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 25 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cold sweat shed by the police personnel
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में होने वाली परेड की तैयारियों को लेकर जवान रविवार को पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। इस दौरान जवानों ने रिहर्सल कर पसीना बहाया।
विज्ञापन



 
मंगलवार को पूरी भव्यता और शौर्य के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। पुलिस लाइन में जवानों की परेड होगी। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रविवार को जवानों ने रिहर्सल कर परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बताया कि सोमवार को मैदान में रंगोली और सजावट की जाएगी।
विज्ञापन



 
सीओ लाइन ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड को इस बार और भव्य रूप देने का प्रयास किया गया है। बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परेड में सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस, पीएसी, अग्निशमन की टोलियों के अलावा स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, रविवार को स्कूलोें में भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रमों नृत्य, गायन, नाटक आदि का रिहर्सल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed