{"_id":"6596f676d71f7070ae06bb2c","slug":"cold-increased-due-to-cold-winds-bonfire-became-support-unnao-news-c-221-1-sknp1055-8151-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, अलाव बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, अलाव बना सहारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। पिछले चार दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। शाम होते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा होने लगता है। गुरुवार को भी दोपहर बाद चली तेज बर्फीली हवा ने गलन बढ़ा दी है।
लगातार दो दिनों से बादल छाए रहने और धूप न निकलने से गलन हो रही है। गुरुवार को भी दिन भर धूप नहीं निकली। दोपहर करीब 12 बजे हल्की सूरज की झलक दिखी, लेकिन कुछ ही देर में सूरज फिर बादलों में छिप गया। शाम ढलते ही ठंड और कोहरा छा गया। बाजार, अस्पताल, स्टेशन में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम भीड़ रही। ठंड के चलते बाजारों में भी भीड़ कम हो रही है।
दुकानदारों में रवी, शिवम, राजीव सिंह, गोविंद आदि ने बताया कि ठंड के कारण दोपहर में ही कुछ भीड़ रहती है। दोपहर बाद जैसे जैसे शाम होती जाती है, ग्राहक भी कम होते जाते हैं। बताया कि रात 11 बजे तक गुलजार रहने वाला सदर बाजार, धवन रोड, वीडी मार्केट में शाम सात-आठ बजे ही दुकानें बंद हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ मुसाफिरों के लिए अलाव सहारा बनता है। चाय की दुकानों पर भीड़ रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।