{"_id":"45055b7b79cc7e99131c5ca89ee4dfe7","slug":"cold-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई ठंड, गलन से कांपे हाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई ठंड, गलन से कांपे हाड़
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/शुक्लागंज। गुरुवार को दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। लोग हाड़कंपाऊ ठंड से बेहाल नजर आए।
बुधवार को दोपहर बाद तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से खासी राहत मिली थी। गुरुवार भोर पहर पांच बजे तक आसमान साफ रहा। आकाश में तारे टिमटिमाते रहे। जैसे ही सूर्यास्त हुआ आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया। सुबह आठ बजे पूरे आसमान में बादल छा गए।
हालांकि 9 बजे के बाद सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर निकले और धूप निकली। कुछ ही देर में सूर्यदेव की बादलों की ओट से लुकाछिपी शुरू हो गई। दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने अचानक पलटी मारी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शहर में शाम पांच बजे के करीब तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि सुबह हवाओं का रुख पूर्वी था। दोपहर में यह बदलकर उत्तर पश्चिम हो गया। 4.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को बारिश तो नहीं होगी लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25 जनवरी को फिर बारिश होने के आसार हैं। जनवरी माह में मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
शुक्लागंज संवाददाता के अनुसार, बढ़ी ठंड के कारण नगर के राजधानी मार्ग, पोनी रोड, मिश्रा कालोनी स्थित मार्केट में सन्नाटा छाया रहा। नगर में हुई हल्की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रखी दी। नगर के अहमदनगर, रहमतनगर, कंचन नगर, मनसुखखेड़ा, बिंदानगर की गलियों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ी।