फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   CO said - the girl did not mention rape in her statement

Unnao News: सीओ बोले- बयान में किशोरी ने नहीं किया दुष्कर्म का जिक्र

Wed, 17 Jul 2024 02:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
CO said - the girl did not mention rape in her statement
पाटन। किशोरी के खुदकुशी करने के बाद परिजन और पुलिस के अपने-अपने दावे हैं। किशोरी की मां ने अपहरण व दुष्कर्म से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया है तो सीओ का कहना है कि मजिस्ट्रेट को दिए बयान में किशोरी ने दुष्कर्म का जिक्र ही नहीं किया। पोस्टमार्टम में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में (16) साल की किशोरी का शव सोमवार शाम घर के अंदर फंदे से लटका मिला था। किशोरी की मां का आरोप है कि 27 जून को बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले विनीत कुमार व लवकुश की धमकी से आजिज होकर यह कदम उठाया है। आरोप है कि पुलिस ने जांच के दौरान दुष्कर्म की धारा हटाने के साथ ही पांच दिन बाद गिरफ्तार आरोपियों को छोड़ दिया था। तब से यह दोनों लगातार धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

इन आरोपों के बीच मंगलवार को पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया। शाम चार बजे शव का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने अब सीएम से शिकायत करने की बात कही है। हालांकि परिजनों के आरोप के बाद भी पुलिस ने दुष्कर्म के बिंदु को नहीं दिखवाया और न ही स्लाइट बनवाई। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजन दुष्कर्म का आरोप लगा रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। किशोरी ने मजिस्ट्रेटी बयान में भी दुष्कर्म का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
पाटन। पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे सपा नेता अंकित परिहार ने घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि किशोरी का कई लोग मिलकर अपहरण करते हैं। उसको दो दिनों तक अज्ञात स्थान पर रख कर दुष्कर्म करते हैं। पीड़िता के परिवार के लोग थाने के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन बिहार पुलिस पहले तहरीर बदलती है और फिर सत्ता व पैसे के दबाव में पीड़ित परिवार को सुलह के लिए धमकाती है। आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ देती है। अंत में न्याय की गुहार लगाते-लगाते थक चुकी पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई और संदिग्ध पुलिस कर्मियों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed