फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cleaning of Kharja Minor started

खारजा माइनर की सफाई शुरू

Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Kharja Minor started
गंजमुरादाबाद। गंजमुरादाबाद खारजा माइनर को चौड़ा कर उसकी सफाई कराई जा रही है। इससे हर वर्ष डूब जाने वाली गेहूं और धान की फसलें सुरक्षित रह सकेंगी।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद खारजा की कई वर्षों से सफाई नहीं कराई जा सकी है। जब भी पानी छोड़ा जाता था तो गंजमुरादाबाद और लहरापुर की पुलिया के पास से आगे सफाई के अभाव में खारजा से निकलकर खेतों में भर जाता था। जिससे धान और गेहूं की फसलें जलमग्न हो जाती थीं। कभी कभार तो ये फसलें पानी में डूब कर सड़ जाती थीं।

किसानों द्वारा लंबे समय से खारजा की सफाई और झराई आदि कराने की मांग की जाती रही है। अब लहरापुर की ग्राम प्रधान गजरानी द्वारा करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च कर खारजा को पांच मीटर चौड़ा करके सफाई कराई जा रही है। निर्माण गंजमुरादाबाद और लहरापुर के बीच की पुलिया से लेकर अब्दुल्ला अंसारी के खेत तक एक किमी की दूरी तक कराया जा रहा है। अब पानी छोड़े जाने पर खारजा से निकल कर खेतों में नहीं भरेगा और फसलें सुरक्षित रह सकेंगी। इसके निर्माण से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed