{"_id":"d05c87022430f73a0cb61cab55841de5","slug":"clean-the-statue-of-baba-saheb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब की प्रतिमा को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब की प्रतिमा को किया साफ
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सप्ताह के तहत नेहरू युवा मंडल एवं महिला मंडल टेढ़ा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान टेढ़ा मनोज कुमार (राजू) ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि अमर बलदानियों की कुर्बानियों को बेकार नहीं जाने देंगे। युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र ने कहा कि महान पुरुषों की कुर्बानियां, त्याग, बलिदान, प्रेरणा तथा रचनात्मक कार्यों से देश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
महिला मंडल अध्यक्ष कोमल ने बताया कि हम सभी मिलकर अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस अवसर पर सुशील शुक्ला, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, गणेश, अनु शुक्ला, सज्जन, नरेंद्र कुमार, पवन कुमार, दिव्यांशी शुक्ला, शैलेंद्र, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विकास खंड सभागार नवाबगंज में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रधान सहायक रामू सिंह ने 20 मंडलों से आए हुए 40 युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान गांवों में चल रही योजनाओं की जानकारी दी।
नवाबगंज अध्यक्ष नवनीता द्विवेदी ने युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग देने को प्रेरित किया।