{"_id":"66d39332e8441c7d4f0e6dc4","slug":"ckfc-real-fc-and-seven-stars-won-unnao-news-c-221-1-uno1004-119119-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीकेएफसी, रियल एफसी और सेवेन स्टार जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीकेएफसी, रियल एफसी और सेवेन स्टार जीते
विज्ञापन
उन्नाव। हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के चौथे दिन फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। शनिवार को आयोजित मैच में सीकेएफसी, रियल एफसी व सेवेन स्टार टीम ने जीत हासिल की।
फुटबाल का पहला और दूसरा मैच पूर्व में खेला जा चुका है। शनिवार को तीसरा मैच पैंथर इलेवन और सीकेएफसी उन्नाव के बीच खेला गया। इसमें सीकेएफसी के खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 5-0 से जीत हासिल की। इसके बाद चौथा मैच रियल एफसी और ब्लू स्टार के बीच खेला गया। इसमें रियल एफसी टीम ने 2-0 से मैच जीत लिया। वहीं, पांचवां मैच सेवेन स्टार व लारेंस एफसी के बीच खेला गया। इसमें सेवेन स्टार ने शानदार प्रदर्शन कर 3-0 मैच में जीत हासिल की।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल व फाइनल मैच तीन सितंबर को खेला जाएगा। इस दौरान मनोज निर्मल, कपिल, शिवम, प्रमोद द्विवेदी, मनोज कुमार, कुशमेश कुमार, शिवानी गुप्ता, श्रृद्धा सोनकर, सोमप्रकाश, राजू आदि मौजूद रहे।