फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

Unnao News: उन्नावः कालोनी में बाजार और कॉम्पलेक्स बनेंगे

Sat, 10 Dec 2022 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
civic
जवाहरखेड़ा परिषदीय विद्यालय में लगे शिविर में किसानों से बात करते आवास विकास परिषद के अधीक्षण अ? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। आवास विकास परिषद सिंगरोसी में 581 एकड़ में आवासीय कालोनी बनाएगा। इसमें बाजार व कांप्लेक्स भी बनेंगे। किसानों को योजना का प्रस्तावित नक्शा दिखाने के साथ भूमि अधिग्रहण से संबंधित सहमति पत्र मांगा। 16 एकड़ भूमि का सहमति पत्र अधिकारियों को मिला। अभी तक 200 एकड़ भूमि की सहमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को परिषद के अधीक्षण अभियंता एके मित्तल के नेतृत्व में अधिकारी सिंगरोसी के जवाहरखेड़ा परिषदीय विद्यालय पहुंचे और शिविर लगाकर किसानों से वार्ता की। अधीक्षण अभियंता ने किसानों को बताया कि आवास योजना के लिए ली जाने वाली जमीन का रजिस्ट्री के दौरान सर्किल रेट से दोगुना भुगतान किया जाएगा। परिषद की इस प्रस्तावित योजना को शासन की अग्रिम होने वाली कैबिनेट बैठक में रखना है।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि किसानों ने लिखकर दिया है कि वह परिषद को आवासीय योजना के लिए नियमानुसार अपनी भूमि देने को तैयार हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि शेष बचे किसानों से सहमति पत्र लेने के लिए इसी माह फिर से शिविर लगाया जाएगा। सिंगरोसी में आवासीय कालोनी के अलावा बाजार व कांप्लेक्स भी बनेंगे। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, जल निकासी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से लैस सेक्टर वाइस आवासीय कालोनी और व्यवसायिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में अधिशासी अभियंता उमानाथ शुक्ला, सहायक अभियंता राजेंद्र नाथ राम, जेई अविनाश कुमार, जेई खैलेंद्र, किसान अनिल रावत, राकेश कुशवाहा, चित्रजीवन सिंह, आलोक निगम, अमर प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed