फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

Unnao News: उन्नावः डीएम व एसपी के न आने से फरियादी निराश

Sat, 10 Dec 2022 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
civic
असोहा थाने में उच्चाधिकारियों की खाली कुर्सी और शिकायत सुनते प्रभारी तहसीलदार व थाना प्रभारी। स - फोटो : UNNAO
असोहा। थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी नहीं पहुंचे। इससे फरियादी निराश हुए। प्रभारी तहसीलदार ने शिकायतें सुनीं और नौ में तीन का मौके पर निस्तारण कराया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना को पहुंचना था। इसके कारण काफी संख्या में फरियादी पहुंचे थे। डीएम और एसपी को ही अपनी शिकायतें बताने के लिए काफी देर तक फरियादी थाने में बैठकर इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद भी दोनों अफसर नहीं पहुंचे तो काफी फरियादी लौट गए। तहसीलदार अमृत लाल ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

पाठकपुर निवासी आरती रावत ने आवासीय भूमि आवंटन पर कब्जा न मिलने की शिकायत की तो तहसीलदार ने कानूनगो के साथ जाकर मौके पर पैमाइश कराकर कब्जा दिलाया। भाऊमऊ में दो किसानों द्वारा भूमि का रकबा कम होने की शिकायत पर लेखपाल और एसओ सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शिकायत निस्तारित कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचलगंज संवाद के मुताबिक नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा ने शिकायतें सुनी। कानपुर जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी अनिल पांडेय की जमीन गड़सर गांव में है। न्यायालय के आदेश पर तीन बार पुलिस व राजस्व टीम कब्जा दिला चुकी है लेकिन आरोपियों ने फिर मेड़ तोड़ दी है। नायब तहसीलदार ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। कब्जा दिलाने स्वयं मौके पर गईं।

बंथर निवासी मनोज शर्मा ने शिकायतीपत्र में बताया कि पड़ोसी उनके सहन में दरवाजा लगा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार ने बदरका चौकी प्रभारी से मौके पर जाकर निस्तारण के लिए कहा। पुरवा कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम अतुल कुमार व सीओ विक्रमाजीत सिंह ने छह शिकायतें सुनी। एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed