फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

Unnao News: संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए 7.92 करोड़ मिले

Wed, 23 Nov 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
civic
असोहा में मेदपुर-चेतरा मार्ग की खस्ताहाल सड़क। संवाद - फोटो : UNNAO
असोहा। पुरवा तहसील क्षेत्र की 50 हजार आबादी को हिचकोले खाते सफर से जल्द निजात मिलेगी। 12 खस्ताहाल संपर्क मार्गों की मरम्मत के लिए 7.92 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मेदपुर व चेतरा को जोड़ने वाले 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मेदपुर-चेतरा-इब्राहिमपुर मार्ग 10 वर्षों से जर्जर हालत में हैं। सड़क से डामर पूरी तरह से गायब हो चुका है। पूरे रास्ते पर गिट्टी फैली है। इसी विकास खंड के सात, पुरवा के दो और हिलौली के इतने ही मार्ग खस्ताहाल हालत में हैं। अमर उजाला ने एक नवंबर को इन क्षतिग्रस्त मार्गों की समस्या उठाई थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया।
विज्ञापन

पुरवा विधायक अनिल सिंह ने बताया कि जर्जर मार्गों और टूटे पुल व पुलियों की सूची विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। अभी 12 मार्गों की मरम्मत का बजट जारी हुआ है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि मार्गों की मरम्मत से संबंधित टेंडर निकाले जा चुके हैं। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed