फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

उन्नावः बरसात ने रोक दी बड़े प्रोजेक्ट की रफ्तार

Wed, 12 Oct 2022 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
civic
बिछिया के अलगनगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन स्थल पर भरा पानी व खड़ी मशीनें। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बारिश ने गंगा एक्सप्रेसवे सहित कई बड़े प्रोजेक्टों की रफ्तार रोक दी है। इससे काम में देरी होगी। प्रोजेक्टों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी 15 दिन काम नहीं शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे जिले की छह तहसीलों के 76 गांवों से निकल रहा है। इसकी लंबाई 105 किमी की होगी। एक्सप्रेसवे के लिए 1314 हेक्टेअर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। अगस्त में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य जिले में भी शुरू हुआ था। पहले चरण में गंजमुरादाबाद व बिछिया के अलगनगढ़ में जेसीबी और रोड रोलर के जरिए भूमि को समतल करने का काम शुरू हुआ था। किसानों के विरोध के कारण कुछ समय तक काम बंद रहा था। अब बारिश ने व्यवधान डाल दिया। वर्तमान में समतलीकरण वाले स्थान पर पानी भरा हुआ है। इस कारण काम बंद कर दिया गया है। फर्म के डीपीएम (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर) विनोद साहू का कहना है कि अभी 15 दिन काम शुरू नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

लखनऊ से कानपुर के बीच प्रस्तावित एक्सप्रेसवे (एनई-6) के लिए 32 गांवों की 380 हेक्टेअर भूमि अधिग्रहीत की गई है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे छह लेन का बनाया जाएगा। इसकी डिजाइन आठ लेन के हिसाब से तैयार की गई है। सितंबर माह से कार्यदायी फर्म पीएनसी ने पुरवा तहसील की तूरी पंचायत से एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए भूमि समतलीकरण का काम शुरू किया था। पिछले दिनों की मूसलाधार बारिश ने काम रोक दिया है। फर्म के प्रशासनिक अधिकारी उदित जैन ने बताया कि पानी सूखने में 15 दिन लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बदरका मोड़ से एनएच 31 शुरू होता है, जो बदरका, सिकंदरपुर, बेथर, बीघापुर और तकिया होते हुए लालगंज में रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ता है। अभी यह दो लेन है, जिसे फोर लेन किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था पीएनसी द्वारा फोन लेन करने का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा था। अब बारिश ने इसमें रुकावट डाल दी है। बीघापुर के पास निचली भूमि होने से पानी भरा हुआ है। भैंसई नौबस्ता के पास बाईपास निर्माण का काम भी रुक गया है। पीएनसी के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिवारी ने बताया कि बारिश ने काम रोक दिया है।

पुरवा के तूरी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण स्थल पर पानी भरा होने से खड़ी मशीनें। संवाद

पुरवा के तूरी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण स्थल पर पानी भरा होने से खड़ी मशीनें। संवाद- फोटो : UNNAO

अचलगंज के भैसई नौबस्ता में खड़ी मशीन। संवाद

अचलगंज के भैसई नौबस्ता में खड़ी मशीन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed