फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

भूखंड पर रखरखाव शुल्क मांगता यूपीसीडा

Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic
विकासभवन में बैठक करते राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विज्ञान, प्रौद्योगिकी आईटी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग के राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने विकास भवन सभागार में उद्यमियों व व्यापारियों से संवाद किया। उद्यमियों ने यूपीसीडा पर भूखंड का रखरखाव शुल्क मांगने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी विभाग टेंडर के साथ जमा जमानत राशि वापस नहीं करता है। राज्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का अश्वासन दिया।
विज्ञापन

आईआईए के पूर्व उपाध्यक्ष जीएन मिश्रा ने राज्यमंत्री को बताया कि नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले भूखंडों के कवर्ड एरिया पर ही नगर पालिका द्वारा गृहकर लिया जाता है। यूपीसीडा पूरे भूखंड पर रखरखाव शुल्क की मांग करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क व नाली का निर्माण जिला पंचायत कराती है। विकास प्राधिकरण ही भूमि अधिग्रहण, मानचित्र व विकास शुल्क की मांग करें। उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र साइट-दो स्थित एचपीसीएल गैस गोदाम के बाहर भारी संख्या में गैस के टैंकर सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे किसी भी दिन हादसा हो सकता है। राज्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने हेल्थ मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पराली दो खाद लो, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने हर घर नल योजना, नमामि गंगे पर चर्चा की तो अधिशासी अभियंता जल निगम ने इस माह के अंत तक शहरियों को पानी उपलब्ध कराए जाने की बात कही। आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में डीएम रवींद्र कुमार ने मई में प्रदेश में जनपद को पहला स्थान मिलने की बता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed