फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

जुलाई से 30 हजार घरों में पहुंचेगा पानी

Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
civic
यघरों में बिना टोटी और मीटर बॉक्स के कनेक्शन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जल निगम का दावा है कि शहर के 30 हजार घरों में जुलाई के पहले हफ्ते से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि अभी तक केवल 16 हजार घरों में ही कनेक्शन हो पाए हैं। इससे समय सीमा पांचवीं बार बढ़ सकती है।
विज्ञापन

शहर और शुक्लागंज के छह लाख लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए 253 करोड़ लागत वाली अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना 2018 में शुरू हुई थी। अमृत योजना को जुलाई 2020 तक पूरा करना था। कोरोना के कारण काम रुकने और बजट मिलने में देरी से समय छह महीने बढ़ाकर मार्च 2021 किया गया। इसके बाद मार्च 2022 और फिर जुलाई 2022 किया गया। पहले चरण में उन्नाव शहर के 30 हजार घरों में कनेक्शन देकर जुलाई के पहले ही सप्ताह में जलापूर्ति देनी है। हालांकि नौ जून तक केवल 16 हजार घरों में ही कनेक्शन हो पाए हैं।
विज्ञापन

जल निगम को भूमिगत पाइप लाइन से घरों के भीतर तक एक नल का कनेक्शन देना है। इसमें पानी की खपत का एक मीटर, उसे ढकने के लिए बॉक्स और पीतल की एक टोटी लगानी है। लोगों के टोकने पर टोटी अभी स्टॉक में न होने की बात कहकर टाल रहे हैं। कई जगह मीटर के बॉक्स भी नहीं लगाए गए। निर्माण एजेंसी को पीतल की जो टोटी लगानी है उसकी बाजार में कीमत दो सौ रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन केके कटियार ने बताया कि नगर पालिका की ओर से 20 फीसदी राशि के 62.4 करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिले हैं। भूमिगत पाइप लाइन बिछाने के लिए रेलवे, सिंचाई विभाग और एएचएआई से एनओसी मिलने में देरी ने योजना पर ब्रेक लगाया। कनेक्शन का काम तेजी से कराया जा रहा है। जून महीने में अधिक से अधिक घरों में पाइप डालकर कनेक्शन देने का प्रयास किया जा रहा है। अगर कनेक्शन के साथ कर्मचारी मीटर बॉक्स और टोटी नहीं लगा रहे हैं तो वह लिखित शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed