फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

ठंड का सितम, नहीं हो रहा कम

Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
civic
कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे लखनऊ कानपुर हाइवे पर कुछ इस तरह धीमी गति से निकलते वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव/ गंजमुरादाबाद। कड़ाके की ठंड का कहर तीसरे दिन भी जारी रहा। सर्दी के कारण कामकाज प्रभावित रहा। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लोग आवश्यक कार्य पर ही घरों से निकले। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को हुई।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान में कोई अंतर नहीं आया। अधिकतम तापमान 15.1 डिग्र्री और न्यूनतम 5.2 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर दो बजे तक धूप नहीं निकली। शाम ढलते ही ठंड का कहर और विकराल हो गया। दिनभर कोहरे की धुंध छाई रही। इससे पहले मंगलवार देर रात जबरदस्त कोहरे से दृश्यता काफी कम हो गई थी। सड़क पर चलने वाले राहगीर भी अलाव का ही आसरा ढू्ंढ़ते रहे। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ-पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे।
विज्ञापन

वहीं, गंजमुरादाबाद में अलाव जलाने के लिए लोगों को सूखी लकड़ी नहीं मिल पा रही है। सर्दी और शीतलहर से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानों पर ग्राहक न पहुंचने से सन्नाटा पसरा रहा। पीयूष कुमार शुक्ला, शिव कुमार रस्तोगी, दिनेश तिवारी, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, वीरेंद्र कुशवाहा, शहजाद अली ऐसी सर्दी कई वर्षों बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed