{"_id":"6a8bc13cffe535cfee0c4f6e","slug":"mp-news-guna-villagers-loot-toxic-chemical-from-overturned-tanker-admin-issues-urgent-health-alert-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए MP अजब-गजब है: टैंकर पलटा तो बाल्टी-डिब्बे भरकर केमिकल लूट ले गए ग्रामीण, प्रशासन बोला- न करें इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसलिए MP अजब-गजब है: टैंकर पलटा तो बाल्टी-डिब्बे भरकर केमिकल लूट ले गए ग्रामीण, प्रशासन बोला- न करें इस्तेमाल
Mon, 24 Aug 2026 09:27 AM IST
गुना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: गुना ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:27 AM IST
सार
गुना के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में टोड़ी रोड पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने के बाद ग्रामीण उसे खाद्य तेल समझकर बर्तन और डिब्बे लेकर भरने पहुंच गए। बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह खाद्य तेल नहीं है और इसमें रासायनिक तत्व होने की संभावना है।
विज्ञापन
गुना के चाचौड़ा-बीनागंज भरा टैंकर पलटने के बाद केमिकल चुरा ले गए ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुना जिले के चाचौड़ा-बीनागंज क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने इंसानियत और जागरूकता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। टोड़ी रोड पर पेंची के पास रिफाइंड ऑयल जैसा दिखने वाला केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही सड़क पर तेल की नदी बहने लगी।
हादसे की खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई और फिर जो हुआ, वह कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते दर्जनों गांवों के लोग अपने घरों से बर्तन, बाल्टियां, टिफिन, कैन, डिब्बे और पॉलीथिन लेकर मौके पर दौड़ पड़े। किसी ने सिर पर कैन रखा तो कोई मोटरसाइकिल पर डिब्बा बांधकर पहुंचा। टैंकर से बह रहे तेल को भरने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की और होड़ मच गई। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं, जैसे मुफ्त में खजाना बंट रहा हो। दिनदहाड़े कैमरे के सामने तेल की खुलेआम लूट होती रही।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी तेल भरने की होड़
सूचना मिलते ही बीनागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने और उन्हें दूर हटाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। लोग पुलिस के सामने ही एक-दूसरे को धकेलकर तेल भरते रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और टैंकर को सुरक्षित किया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
तेल समझकर घर ले गए, फिर प्रशासन ने जारी की चेतावनी
ग्रामीण जब तेल को खाद्य तेल समझकर खुशी-खुशी घर ले गए और इसे तलने-खाने की योजना बनाने लगे, तभी प्रशासन ने एक ऐसी सूचना जारी कर दी, जिसने उन सभी लोगों के होश उड़ा दिए। चाचौड़ा के अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार मयंक खेमरिया द्वारा जनहित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। इसमें साफ-साफ लिखा है कि **टैंकर से प्राप्त उक्त तेल/पदार्थ का उपयोग किसी भी स्थिति में खाने-पीने अथवा खाद्य पदार्थ बनाने में न करें। यह पदार्थ खाद्य तेल नहीं है तथा इसमें रासायनिक तत्व मिश्रित होने की संभावना है।**
प्रशासन ने कहा- सेवन से हो सकता है गंभीर नुकसान
प्रशासन ने चेताया है कि यह तेल इंडस्ट्रियल केमिकल युक्त हो सकता है। इसके सेवन से उल्टी, दस्त, फूड पॉइजनिंग, हैजा, विषाक्तता और लिवर-किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। तहसीलदार ने ग्राम पंचायत पेंची, कोटरा, कनका, नेहरू, लहरचा, भैंसुआ, मुहासा कला, खतौली, महेशपुरा, टोड़ी, सागर, जयसिंहपुर, बिजनीपुरा सहित आसपास की सभी पंचायतों के सचिवों और रोजगार सहायकों को सख्त निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- दमोह में मिला वृद्ध का शव: पास में मिली चप्पल और टॉर्च, हत्या और हादसे के एंगल से जांच शुरू
गांव-गांव मुनादी कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश
निर्देश में कहा गया है कि तत्काल गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को जागरूक किया जाए। हर व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के जरिए यह सूचना हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाए। जिन घरों में यह तेल ले जाया गया है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और लोगों को इसका सेवन बिल्कुल न करने के लिए समझाया जाए।
क्या बोला प्रशासन?
तहसीलदार मयंक खेमरिया और थाना प्रभारी दिलीप राजौरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि जनहित में यह सूचना जारी की गई है। हमारा उद्देश्य किसी बड़ी जनहानि को रोकना है। लोगों से अपील है कि इस तेल को नष्ट कर दें और यदि किसी ने भूलवश इसका सेवन कर लिया है और स्वास्थ्य बिगड़ता है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में संपर्क करें।
फिलहाल, यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और टैंकर से तेल लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।