फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

गोशाला से भागे मवेशी एक्सप्रेसवे पर पहुंचे

Wed, 19 Jan 2022 07:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
civic
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर घूमते गोवंश। संवाद - फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। ग्राम नसीरपुर भिक्खन में संरक्षित गोवंश मंगलवार की रात कंटीले तार की बैरीकेडिंग तोड़कर भाग निकले। इनमें से कुछ गोवंश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। इससे एक्सप्रेसवे पर कई वाहन गोवंशों से टकराए और कुछ टकराते बचे।
विज्ञापन

नसीरपुर भिक्खन में पिछले महीने ही 37 गोवंशों को संरक्षित कर गोशाला शुरू की गई थी। इनमें से 25 गोवंशों की टैगिंग की जा चुकी थी। मंगलवार की रात सीमेंट के आधा दर्जन पोलों को गिरकर कटीले तारों की बैरीकेडिंग तोड़कर 30 गोवंश भाग निकले। इनमें से कुछ गोवंश लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। इन गोवंशों से तेज रफ्तार कई वाहन टकराते बचे। यूपीडा की टीम ने इन मवेशियों को खदेड़ा। बीडीओ अभिनव सरोज ने सचिव बृजेश कुमार को गहरी खाई खोदकर मजबूत बैरीकेडिंग लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि नसीरपुर भिक्खन गोशाला में अभी भी कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। कब्जाधारक नहीं चाहते कि उनका कब्जा हटवाकर गोशाला का समुचित संचालन हो सके। इसी कारण रात को कुछ लोगों ने ही बैरीकेडिंग तोड़कर गोवंशों को भगा दिया। डीएम से बात कर ऐसे शरारतीतत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed