फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बिना वर्क आर्ड 70 मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 11 Jan 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic
जर्जर लोकनगर मार्ग से आवागमन कर रहे लोग। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अधिक से अधिक विकास कार्यों दिखाने की आपाधापी रही। इस कारण बिना वर्क आर्डर 70 मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास कर दिया गया। जिस सड़क का लोकार्पण दिखाया गया है, वहां काम भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र में आठ करोड़ 41 लाख की लागत से कराए जाने वाले 70 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। इनमें 98 लाख की लागत से बनने वाले लोक नगर मार्ग के मार्ग शामिल है। वहां पर लोकार्पण का पत्थर लगा दिया गया। सभी 70 विकास कार्यों की पड़ताल की गई तो पता चला कि इन कार्यों के लिए नगर विकास विभाग से अभी सिर्फ स्वीकृति मिली है। अभी तक किसी निर्माण एजेंसी या ठेकादार का अनुबंध व वर्क आर्डर जारी नहीं हुआ है।अभी तक फाइनेंसियल बिट तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। शनिवार को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से सभी काम रोक दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर/नगर पालिका ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही जल्दबाजी में शिलान्यास व लोकार्पण कर दिया गया है। जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा। लोक नगर मार्ग पर शिलान्यास के बजाय लोकार्पण गलती से लिख गया था। उसे हटवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed