{"_id":"61dc74ea9d5dd8375957e6a5","slug":"civic-unnao-news-knp674636794","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पानी मिलेगा, लाइटें लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पानी मिलेगा, लाइटें लगेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आचार संहिता लागू होने से दो दिन पहले जिला, ग्राम व क्षेत्र पंचायतों को 24.80 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। पंचायतीराज विभाग ने जनसंख्या के आधार पर पंचायतों को बजट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पंचायतीराज मंत्रालय पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट के लिए धनराशि देता है। इस बार 15वें वित्त आयोग के माध्यम से पंचायतों को 24.80 करोड़ रुपये की भारीभरकम धनराशि दी है। इस धनराशि से शुद्ध पेयजल, स्वच्छता सुविधाएं, मार्ग प्रकाश की व्यवस्थाएं कराई जा सकेंगी। दूसरे नंबर पर नाली, खड़ंजा व सीसी रोड समेत अन्य पक्के कार्य किए जा सकेंगे।
यह काम कराए जाएंगे
पेयजल सुविधा, सीवेज व्यवस्था, सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, स्ट्रीट लाइट, मार्ग एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के रखरखाव पर खर्च। आवंटित धनराशि से स्वच्छता सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, पुरानी जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्वास एवं नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन। आय-व्यय कराए गए कार्यों व कार्य योजना की पेंटिंग सार्वजनिक स्थलों पर कराई जाएगी। नाली, खड़ंजा व सीसी रोड समेत अन्य पक्के काम किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जिले को 15वें वित्त आयोग से 1040 ग्राम पंचायतों को 17.36 करोड़, 16 क्षेत्र पंचायतों को 3.72 करोड़ और जिला पंचायत को भी 3.72 करोड़ मिले हैं। यह धनराशि ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायत को आवंटित की जा रही है।
-निरीश कुमार साहू, जिला पंचायतराज अधिकारी