फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

चार दिन बंद रहेंगे उत्प्रवाह वाले उद्योग

Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
विकास भवन में अधिकारियों व उद्यमियों के साथ बैठक करते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। माघ मेला के दौरान टेनरी, स्लाटर हाउस व उत्प्रवाह वाली अन्य औद्योगिक इकाइयों को बंद करना होगा। स्नान पर्व से तीन दिन पहले (कुल चार दिन) उद्योग का उत्पादन बंद करना होगा। बैठक में उद्यमियों ने डीएम से लोनी ड्रेन का पानी गंगा में न जाने का दावा किया। डीएम ने किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज में होने वाले माघ मेला को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, निगरानी कमेटी और उद्यमियों के साथ बैठक की। रोस्टर के अनुसार सभी जल प्रदूषणकारी उद्योगों, सीईटीपी (कॉमन इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) व एसटीपी (सेप्रेट ट्रीटमेंट प्लांट) और नालों की टैपिंग करने के आदेश दिए। टेनरी संचालकों ने बताया कि पिछले साल प्रशासन ने सर्वे कराने के बाद कुंभ मेला के दौरान लोनी ड्रेन से जुड़े उद्योगों के संचालन की अनुमति दी गयी थी। डीएम ने कहा कि शासन के आदेश के अनुसार रोस्टर अवधि में उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया बंद किया जाना है। ऐसे में रोस्टर अवधि में संचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इंडेग्रो फूड्स स्लाटर हाउस के प्रतिनिधि नीरज त्रिवेदी ने बताया कि स्लाटर हाउस से निकलने वाले पानी को हौज में एकत्र कर लिया जाता है। बाद में उसे ईटीपी में शोधित करने के बाद बहाया जाता है। उन्होंने उद्योग को 50 प्रतिशत उत्पादन क्षमता पर संचालित करने की छूट देने की मांग की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

14 जनवरी मकर संक्रांति, 17 जनवरी पौष पूर्णिमा, 1 फरवरी मौनी अमावस्या, 5 फरवरी बसंत पंचमी, 16 फरवरी माघ पूर्णिमा, 1 मार्च को महाशिवरात्रि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed