{"_id":"61cb6464d79f19088358d90c","slug":"civic-unnao-news-knp6722768113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर नहीं खड़ी होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर नहीं खड़ी होंगी बसें
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते डीएम रवींद्र कुमार। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कलक्ट्रेट में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने मुख्य बाईपास पर खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने एआरएम रोडवेज से कहा कि मुख्य बाईपास पर बसें न खड़ी की जाएं। बाईपास से कुछ आगे वाहनों को खड़ा कराया जाए। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
बैठक में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर डीएम रवींद्र कुमार ने असंतोष जताया। कहा कि एआरटीओ कार्रवाई में तेजी लाएं। ट्रक और डंपरों के साथ अन्य वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाएंा। मुख्य मार्गों के कट पर साइन बोर्ड लगवाए जाएं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पुरवा में बन रहे पुल पर भारी वाहनों की एंट्री नहीं होनी चाहिए। रविवार को अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। डीएम ने कहा कि वाहन चालक यदि तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा है तो दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। कैमरे के पास आते ही स्पीड धीमी करने और फिर से गति को बढ़ा लेने पर भी चालान किया जाए।
बैठक में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, डग्गामार, ओवरलोड यात्री एवं भार वाहनों पर कार्रवाई के लिए कहा। इस दौरान निर्धारित लोकेशन पर उपलब्ध एंबुलेंसों और एनएचएआई/यूपीडा के टोल प्लाजा पर उपलब्ध एंबुलेंस तथा क्रेनों के संचालन की समीक्षा की गई। मोडिफाइड साइलेंसर प्रेशर हॉर्न एवं प्रदूषणयुक्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएम ने पिछले तीन वर्षों में घटित दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण एवं मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की गिरावट के लिए भविष्य की कार्य योजना की भी जानकारी ली। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आदित्य कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।