{"_id":"61c464136bcb904cc741e195","slug":"civic-unnao-news-knp671145531","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांदी कटने से 30 बीघा फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांदी कटने से 30 बीघा फसल डूबी
विज्ञापन
खांदी कटने से खेतों में भरा पानी। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। तहसील क्षेत्र से निकली ऊंचगांव माइनर की खांदी कटने से स्कूल में पानी भर गया। इससे स्कूल पहुंचे शिक्षक व बच्चे लौट गए। 30 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
मोहान रजबहा ऊंचगांव माइनर की खांदी गुरुवार को ढकवा जगदीशपुर गांव के पास कट गई। बहाव तेज होने से पानी ढकवा जगदीशपुर गांव के बाहर संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल के अंदर और गांव के चारों तरफ पानी भर गया। विद्यालय में गुरुवार को पढ़ाई नहीं हो सकी। 30 बीघे में बोई गई गेहूं, सरसों की फसल जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों ने माइनर बांधने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण खांदी नहीं बंध सकी। ग्रामीणों ने नहर विभाग कि अधिकारियों से लेकर तहसीलदार को सूचना दी लेकिन तीन बजे तक नहर विभाग का कोई भी जिम्मेदार अफसर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। तहसीलदार निधि पांडेय ने कहा कि जानकारी मिली थी। नहर विभाग ने मजदूरों को लगाकर खांदी बंधवा दी है।
किसान श्याम, कुलदीप, सत्यनारायन व विकास ने बताया कि हर साल माइनर की सफाई में खेल किया जाता है। इससे जैसे ही पानी छोड़ा जाता है तो खांदी कट जाती है। पानी फसलों में भर जाता है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी ठेकेदार ने सही तरीके से सफाई नहीं कराई है।