फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

बैंकों में 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Thu, 16 Dec 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic
हड़ताल के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के बाहर नारेबाजी करते बैंक कर्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। बैंकों का निजीकरण किए जाने के विरोध में कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई। हड़ताल के कारण बैंकों के ताले नहीं खुले। कामकाज न होने से 40 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। बैंकों के गेट पर ताला लटका देख ग्राहक वापस लौट गए।
विज्ञापन

सब्जी मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कर्मचारियों ने यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर सरकार के फैसले को जमकर कोसा। यूएफबीयू के संयोजक प्रकाश अवस्थी ने कहा कि सरकारी बैंक राष्ट्र की संपदा है। इनसे छेड़छाड़ उचित नहीं है। इसलिए बैंकों के निजीकरण बिल को सरकार तुरंत वापस ले। यूनियन के बीडी सिंह ने कहा कि बैंकों का निजीकरण एक धोखा है। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को समाप्त और बैंकों का निजीकरण करके कारपोरेट घरानों को बेचना चाहती है। इसलिए सरकार को यह बिल वापस लेना होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक के बीबी सिंह ने कहा कि अब अगली हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी। सभा के दौरान कर्मचारियों में डीके गौतम, बुधवीर सिंह, गौरव मिश्रा, सत्यजीत सिंह, दीपक तिवारी, संतोष रावत, सुनील, आकांक्षा अवस्थी, संध्या पाठक व प्रेम नारायण साहू मौजूद रहे। उधर, बैंकों में हड़ताल के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैसों का लेनदेन व अन्य काम नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के पहले दिन कुछ एटीएम भी खाली हो गए। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। संयोजक प्रकाश अवस्थी ने दावा किया कि 40 करोड़ की क्लीयरिंग बाधित रही। हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed