{"_id":"61b77aaedca3a87f272b9cb8","slug":"civic-unnao-news-knp6693421192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलरिहा गांव में बनेगा 1.28 करोड़ से पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलरिहा गांव में बनेगा 1.28 करोड़ से पुल
विज्ञापन
रजबहा पर रखे गए खंभों से आवागमन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। उन्नाव और रायबरेली जिले की सीमा पर स्थित गुलरिहा गांव में रजबहा पुलिया पर पुल बनने का इंतजार कर रहे 20 हजार ग्रामीणों के लिए राहतभरी खबर है। इसी महीने पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पुल निर्माण पर कुल एक करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपये खर्च होंगे। पुलिया न होने से ग्रामीण बिजली के खंभे रखकर जोखिम के बीच आवागमन करने को मजबूर हैं।
पुरवा तहसील के मौरावां-गुलरिहा-गुरुबक्शगंज मार्ग पर जिले के 12 गांव और रायबरेली के 10 गांव के लोगों के लिए सीधा रास्ता है। गुलरिहा के मजरा धमानीखेड़ा शारदा नहर रजबहा के दूसरी तरफ स्थित है। धमनीखेड़ा गांव के सामने स्थित रजबहा पर अब तक पुल न बनने से 20 हजार आबादी को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश और नहर में पानी आने पर लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ता था। चुनावों में भी कई बार ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया। क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह ने इस पुलिया के निर्माण के लिए जिला प्रशासन और शासन से मांग की थी। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसे शासन ने मंजूरी दे दी है। इस पुल के निर्माण पर 128.34 लाख रुपये खर्च होंगे। पीडब्ल्यूडी के जेई सौरभ वर्मा ने बताया कि पुल निर्माण की स्वीकृति हो गई है। इसी महीने निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
धमनीखेड़ा निवासी अनीता ने बताया कि रजबहा पर आवागमन के लिए रखे गए खंभे हिलते रहते हैं। इससेे आवागमन मेें गिरने का खतरा रहता है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की होती है। धमनीखेड़ा के जितेंद्र ने बताया वह चार पहिया वाहन लेकर इस रास्ते से घर नहीं जा पाते हैं। अब पुल बनने से राहत मिलेगी।