फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

वैगन डिरेल होने से ट्रेनों के पहिये थमे

Sat, 04 Dec 2021 08:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
civic
पटरी से वैगन का पहिया उतरने के बाद जांच करते रेलवे के अधिकारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मगरवारा स्टेशन की लूप लाइन पर 24 दिन से खराब खड़े मालगाड़ी के कोच को लखनऊ स्थित वर्कशाप ले जाने के लिए इंजन मेन लाइन पर ला रहा था। क्रास ओवर रेल लाइन पर इंजन तो निकल आया लेकिन वैगन का पहिया पटरी से उतर गया। इससे अप ट्रैक (लखनऊ से कानपुर) सवा घंटे और डाउन ट्रैक पौने तीन घंटे बाधित रहा। कई ट्रेनों को गंगाघाट, उन्नाव और हरौनी स्टेशनों पर रोकना पड़ा। कानपुर से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) बुलाई गई। तकनीकी टीम ने वैगन को पटरी पर चढ़ाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन

मगरवारा स्टेशन पर 10 नवंबर को मालगाड़ी गिट्टी लेकर आई थी। मालगाड़ी में लगा बीसीएन कोच का चक्का जाम होने से उसे लूप लाइन पर खड़ा कर दिया गया था। शनिवार दोपहर दो बजे वैगन को लखनऊ स्थित वर्कशाप ले जाने के लिए इंजन उसे मेन लाइन पर ला रहा था। तभी वैगन पटरी से उतर गया। कंट्रोल रूम पर वैगन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही गंगाघाट स्टेशन पर पनवेल एक्सप्रेस, जंक्शन पर मालगाड़ी व हरौनी स्टेशन पर ट्रेन खड़ी करा दी गई। लखनऊ से एडीईएन, टीआई एसके भटनागर, चीफ पीडब्लूडीआई विकास कुमार व शिशिर कुमार, सिग्नल एंड टेलीकॉम से रामकुमार, सीएसआई राजीव श्रीवास्तव, एसएसई प्रताप सिंह, एसएसई टीआरडी के अधिकारी आरके मीणा मौके पर पहुंचे। कानपुर से एआरटी बुलाकर काम शुरू कराया गया। एआरटी ने दोनों ट्रैकों पर काम शुरू किया। शाम 3:15 बजे तक अप ट्रैक पर काम पूरा कर कासन देकर 20 की रफ्तार से ट्रेन गुजरी गईं। डाउन लाइन का काम शाम 4:46 बजे पूरा होने पर ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन

कानपुर से बालामऊ जाने वाली पैसेंजर का कानपुर से चलने का समय शाम 3:30 बजे हैं। डाउन ट्रैक बाधित होने से उसे निरस्त कर दिया गया। उन्नाव जंक्शन पर इस रूट पर जाने वाले यात्री निराश होकर लौट गए। जीआरपी एसओ ने बताया कि कानपुर से आने वाली बालामऊ पैंसेजर को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरवारा में वैगन डिरेल होने के बाद लखनऊ कंट्रोल रूम अपडेट लेता रहा। एडीआरएम काजी मेराज अहमद घटना की जानकारी लेते रहे। देर शाम रेल रूट क्लियर होने के बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed