फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   civic

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, उपकरण फुंके

Sat, 04 Dec 2021 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
civic
उन्नाव। मगरवारा गांव में मिट्टी गिराते समय डंपर से तार छूने के कारण दोनों फेस जुड़ गए। इससे घरों में हाई वोल्टेज दौड़ने लगा। बल्ब फूटे और उपकरण फुंक गए। ट्रांसफार्मर में भी खराबी आने से पूरी रात बिजली ने छकाया।
विज्ञापन

मगरवारा में एक मकान का निर्माण हुआ है। इसमें भरान कराने के लिए मकान स्वामी ने एक डंपर मिट्टी मंगाई थी। शुक्रवार सात साढ़े आठ बजे डंपर मिट्टी लेकर गली में पहुंचा। मिट्टी गिराने के लिए चालक ने जैसे ही डंपर का डाला उठाया तो वह ऊपर से गुजरी बिजली लाइन से छू गया। इससे तार के दोनों फेस आपस में जुड़ गए और हाई वोल्टेज दौड़ने लगा। इससे घरों में लगे बल्ब फूटने लगे। 12 घरों में लगे विद्युत उपकरण, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर फुंक गए। मिट्टी गिरते ही चालक तुरंत गाड़ी लेकर वहां से निकल गया। तार आपस में जुड़ने से ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ गई और इसके बाद पूरी रात वोल्टेज घटता और बढ़ता रहा। ग्रामीणों ने मगरवारा सब स्टेशन पर शिकायत की। रात में ही विभागीय कर्मी फाल्ट ढूंढते नजर आए। सफलता न मिलने पर वापस लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव पहुंचे कर्मचारियों ने जांच की तो स्टेट बैंक के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आने की जानकारी मिली। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। दोपहर में आपूर्ति सामान्य हो सकी। जेई अवर अभियंता हरिओम यादव ने बताया कि रात में फाल्ट ढूंढे नहीं मिला था। सुबह ट्रांसफार्मर में खराबी मिलने पर उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed